उमर अल-बशीर सूडान में 30 साल बाद सत्ता से बेदखल

By Shobhna Jain | Posted on 12th Apr 2019 | विदेश
altimg

काहिरा, 12 अप्रैल, (वीएनआई) सूडान की सेना ने राष्ट्रपति उमर अल-बशीर का 30 साल लंबा तानाशाही शासन बीते गुरुवार को समाप्त कर देश की सत्ता अपने हाथ में ले ली है। 

सूडान के डिफेंस मिनिस्टर ने बीते गुरुवार को इस बात का ऐलान किया कि तानाशाह बशीर को बेदखल किए जाने के बाद देश में अब दो वर्षों तक सशस्त्र बलों का शासन रहेगा। गौरतलब है अफ्रीकी देश सूडान में लंबे समय तक चले खूनी संघर्ष के बाद बशीद को सत्ता से बेदखल किया गया है। यही नहीं उन्हें गिरफ्तार भी किया गया है। बशीर के शासन को तानाशाही के लिए जाना जाता रहा है। यही नहीं उनके नेतृत्व में बीते कई सालों से संघर्षों से जूझ रहे सूडान की अर्थव्यवस्था भी बदहाल हो चुकी थी। हालांकि अब भी सूडान में लोकतंत्र समर्थक लोगों के बीच गुस्सा है क्योंकि उमर अल-बशीर को बेदखल करने के बाद देश में दो वर्षों के लिए सैन्य शासन लागू हो गया है। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 19th Apr 2025
Today in History
Posted on 17th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india