सेशेल्स में भारत के अगले उच्चायुक्त होंगे पूर्व सेना प्रमुख दलबीर सुहाग

By Shobhna Jain | Posted on 25th Apr 2019 | विदेश
altimg

नई दिल्ली, 25 अप्रैल, (वीएनआई) भारत सरकार ने सेशेल्स में पूर्व सेना प्रमुख जनरल(रि.) दलबीर सिंह सुहाग को भारत का उच्चायुक्त नियुक्त किया है। 

भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस नियुक्ति की जानकारी देते हुए कहा है कि, जनरल सुहाग जल्द ही सेशेल्स के उच्चायुक्त का पद संभालेंगे। गौरतलब है सितंबर 2016 में भारत द्वारा पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक के समय सेना के प्रमुख थे। जनरल सुहाग 31 जुलाई, 2014 से 31 दिसंबर, 2016 तक सेना प्रमुख थे। वह 1987 में श्रीलंका में भारतीय शांति रक्षा बल का भी हिस्सा थे। सेशेल्स में भारतीय उच्चायुक्त के रूप में उनकी नियुक्ति भारत और द्वीप राष्ट्र के बीच सैन्य संबंधों को गहरा करने के लिए हुई है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india