डोनाल्ड ट्रंप रूस में पुतिन से मुलाकात के लिए तैयार

By Shobhna Jain | Posted on 28th Jul 2018 | विदेश
altimg

वॉशिंगटन, 28 जुलाई, (वीएनआई), अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप रूस दौरे के लिए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण को स्वीकार करने के लिए तैयार हैं। 

व्हाइट हाउस की ओर जारी बयान में कहा, 'राष्ट्रपति ट्रंप वॉशिंगटन में पुतिन के दौरे को लेकर आशान्वित हैं और साथ ही वह पुतिन के निमंत्रण पर रूस जाने के लिए भी तैयार हैं।' बता दें कि पुतिन ने शुक्रवार को कहा था कि वह मॉस्को में ट्रंप के साथ मुलाकात के इच्छुक हैं। वहीं रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने कहा था कि वे इस तरह की मुलाकातों के लिए तैयार हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि वह राष्ट्रपति ट्रंप को मॉस्को बुलाने के लिए तैयार हैं। ट्रंप को पहले ही इसके बारे में बता दिया गया है। गौरतलब है कि हाल ही में फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी में अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात हुई थी। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
आज का दिन :

Posted on 14th Apr 2018

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india