श्रीलंका में सीरियल ब्लास्ट में अबतक 52 लोगो की मौत

By Shobhna Jain | Posted on 21st Apr 2019 | विदेश
altimg

कोलंबो, 21 अप्रैल, (वीएनआई) श्रीलंका में आज सुबह चर्च और होटलों में हुए सीरियल धमाकों में कम से कम 52 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 280 लोगों के घायल होने की खबर है।

श्रीलंका के चर्च और होटलों में कम से कम 6 जगह ये धमाके हुए। वहीं ये धमाके कोलंबो के तीन बड़े होटल और एक चर्च में हुए। इसके अलावा राजधानी से दूर बने दो चर्चों को भी ब्लास्ट हुए। एक जानकारी के अनुसार पहला धमाका कोलंबो में सैंट एंटनी चर्च और दूसरा धमाका राजधानी के बाहर नेगोम्बो कस्बे के सेबेस्टियन चर्च में हुआ। वहीं तीसरा धमाका पूर्वी शहर बाट्टिकालोआ के चर्च में हुआ। इसके अलावा जिन होटलों को निशाना बनाया गया है, उनमें द शांगरीला, द सिनामॉन ग्रैंड और द किग्सबरी शामिल हैं। हालांकि ब्लास्ट की जिम्मेदारी अभी किसी संगठन ने नहीं ली है। 

वहीं श्रीलंका में हुए ब्लास्ट पर भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी बयान जारी कर बताया कि वह लगातार कोलंबो में मौजूद भारतीय हाई कमिश्नर के संपर्क में हैं और स्थिति पर उनकी पूरी नजर है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 2nd Mar 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india