नई दिल्ली, 18 अगस्त, (वीएनआई) अफगानिस्तान के काबुल में एक भयावह बम ब्लास्ट में 40 लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि 100 से अधिक लोगों के घायल हो गए है।
एक जानकारी के अनुसार यह धमाका एक शादी के कार्यक्रम में हुआ, जहां तकरीबन एक हजार से ज्यादा मेहमान इकट्ठा थे। जिसकी वजह से इतनी बड़ी संख्या में लोग मारे गए और घायल हुए। अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नुसरत रहीमी ने बताया कि घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मृतकों की सही संख्या के बारे में बाद में जानकारी दी जाएगी।
No comments found. Be a first comment here!