लीबिया में नाव डूबने के बाद 150 प्रवासी लापता

By Shobhna Jain | Posted on 26th Jul 2019 | विदेश
altimg

त्रिपोली, 26 जुलाई, (वीएनआई)  प्रवासियों के अंतरराष्ट्रीय संगठन ने बीते गुरुवार को जानकारी देते हुए कहा कि लीबिया के तट पर नाव डूबने के बाद करीब 150 प्रवासियों का कुछ पता नहीं चला है। 

आईओएम के प्रवक्ता ने कहा कि खोम्स शहर के तट पर यह घटना हुई। राजधानी त्रिपोली से करीब 100 किलोमीटर दूर यह शहर है। लीबियाई तटरक्षक बल ने करीब 145 प्रवासियों को बचा लिया। इन प्रवासियों ने बताया कि नाव डूबने के बाद करीब 150 लोग लापता है। वहीं नाव डूबने की प्रमुख वजह क्षमता से अधिक यात्रियों के सवार होने को बताया जा रहा है। गौरतलब है भूमध्य सागर में प्रवासियों के नाव डूबने का यह अभी तक का सबसे बड़ा हादसा माना जा रहा है। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india