रूस-यूक्रेन युद्ध के पहले दिन 137 लोगों की मौत

By Shobhna Jain | Posted on 25th Feb 2022 | विदेश
altimg

मॉस्को/कीव, 25 फरवरी, (वीएनआई) द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यूरोप महाद्वीप में सबसे बड़ी जंग मानी जा रही रूस-यूक्रेन युद्ध के पहले दिन 137 लोग मारे गए हैं। 

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि, रूस के पास हमला करने के अलावा कोई और विकल्प मौजूद नहीं था और उन्होंन यूक्रेन पर हमला किया है। 

वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने आज  कीव में ही रहने का संकल्प लिया और उन्होंने किसी भी कीमत पर यूक्रेन से बाहर निकलने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा है कि, रूस ने उन्हें दुश्मन नंबर-1 घोषित कर रखा है और रूस के लक्ष्य नंबर-2 पर मेरा परिवार है। उन्होंने आगे कहा कि, वो मुझे खत्म कर यूक्रेन की राजनीति को पूरी तरह से नष्ट करना चाहते हैं, लेकिन मैं राजधानी में ही रहूंगा। 

जबकि पूरी दुनिया में रूस की आलोचना की जा रही है और सोशल मीडिया भी व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ गुस्से की आग उगल रही है।

 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
No bail for Rhea Chakraborty-Showik

Posted on 11th Sep 2020

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india