नही रहे इजरायल के पूर्व राष्ट्रपति शिमॉन पेरेज

By Shobhna Jain | Posted on 28th Sep 2016 | विदेश
altimg
जेरूसलम,28सितम्बर (अनुपमाजैन/वीएनआई)। इजरायल के पूर्व राष्ट्रपति और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता शिमोन पेरेज का 93 वर्ष की आयु में आज सुबह निधन हो गया। उन्हें दो सप्ताह पहले मस्तिष्काघात के बाद भर्ती कराया गया था। इजरायल की आधिकारिक समाचार एजेंसी के अनुसार, मस्तिष्काघात के कारण वह कोमा में चले गए थे। चिकित्सकों ने हालांकि उनकी हालत में सुधार बताया था, लेकिन कल उनकी हालत अधिक बिगड़ गई और आज सुबह उनका निधन हो गया। देश के सर्वाधिक लोकप्रिय नेताओं में से एक पेरेज वर्ष 1959 में इजरायली संसद के सदस्य बने थे। अपने सात दशक से भी अधिक के राजनीतिक करियर में उन्होंने इजरायल में विभिन्न पदों पर सेवा दी। राष्ट्रपति के अतिरिक्त उन्होंने तीन कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री पद पर भी सेवा दी। इसके अतिरिक्त उन्होंने विदेश मंत्री व वित्त मंत्री के रूप में भी सेवा दी। भारत में इजरायल के राजदूत डेनियल कारमोन ने उनकी मृत्यु पर शोक प्रकट करते हुआ कहा, देश के पूर्व राष्ट्रपति के निधन पर हम सभी दुखी हैं। वे देश के संस्थापकों में शामिल रहे हैं। वे एक नेता थे, जिनकी दूरदृष्टि थी। वे शांति के अगुआ थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन इजरायल के लोगों की खुशहाली, सुरक्षा और भलाई में लगा दिया।वी एन आई

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india