दादा साहेब फाल्के के जन्मदिन पर

By Shobhna Jain | Posted on 30th Apr 2020 | मनोरंजन
altimg

नई दिल्ली 30 अप्रैल (सुनील कुमार/वीएनआई) दादा साहेब फाल्के का जन्म 30 अप्रैल 1870 को हुआ व् निधन 16 फरवरी 1944 को हुआ! ये दादा साहेब ही थे जिन्होंने फिल्मों को कल्पना से निकाल कर यथार्थ का रूप दिया ! फाल्के भारतीय फिल्मों के पहले फिल्म निर्माता, निर्देशक और स्क्रिप्टराइटर थे। अपने 19 साल के करियर के दौरान उन्होंने 95 फिल्में और 27 शॉर्ट फिल्म बनाई थीं। उन्होंने पहली फिल्म राजा हरिशचंद्र बनाई थी। इसे भारत की पहली फीचर फिल्म का दर्जा प्राप्त है। इसके अलावा उन्होंने कई यादगार फिल्में जैसे कि मोहिनी भस्मासुर, सत्यवान सावित्री और कालिया मर्दन जैसी फिल्में बनाकर लोगों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी थी। 

दादा साहेब फाल्के के सम्मान के स्वरूप, सरकार द्वारा, दादा साहेब फाल्के पुरस्कार हर साल दिया जाता है. ये किसी व्यक्ति विशेष को भारतीय सिनेमा में उसके विशेष  योगदान के लिए दिया जाता है। इस पुरस्कार का प्रारंम्भ दादा साहेब फाल्के के जन्म शताब्दी वर्ष 1969 से हुआ। 

 

 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 15th Apr 2025
Today in History
Posted on 14th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india