विवेक ओबेरॉय ने विवादित मीम डिलीट कर मांगी माफी

By Shobhna Jain | Posted on 21st May 2019 | मनोरंजन
altimg

मुंबई, 21 मई, (वीएनआई) बॉलीवुड ऐक्टर विवेक ओबेरॉय ने एग्जिट पोल्स को लेकर ऐक्‍ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन पर मीम को शेयर करने पर आज सुबह माफी मांग ली। इसके साथ ही उन्‍होंने विवादित मीम भी डिलीट कर दिया। 

विवेक ने ट्वीट कर लिखा, कभी-कभी किसी को पहली बार में जो मजेदार और हानिरहित लगता है, वैसा दूसरों को शायद नहीं लगता। मैंने पिछले 10 साल, 2000 से ज्‍यादा असहाय लड़कियों के सशक्तिकरण में बिताए हैं। मैं कभी किसी महिला के अपमान के बारे में सोच भी नहीं सकता। एक अन्य ट्वीट में उन्‍होंने लिखा, 'अगर मीम पर मेरे रिप्‍लाई से एक भी महिला आहत हुई है तो इसमें सुधार की जरूरत है। माफी मांगता हूं। ट्वीट डिलीट कर दिया है।

गौरतलब है विवेक ओबेरॉय ने बीते सोमवार को ऑपिनियन पोल के साथ ऐश्वर्या को लेकर तीन तस्वीरों वाला एक मीम अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया था। जिसे लेकर ओबेरॉय न सिर्फ सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए बल्कि राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी संज्ञान लेते हुए महिला और बच्ची का अपमान मानते हुए नोटिस भेज दिया। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
क्षमा

Posted on 20th Dec 2016

अज्ञात
Posted on 30th Nov 2015
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india