शाहरुख को 52वें जन्मदिन पर ममता बनर्जी ने दी शुभकामाएं

By Shobhna Jain | Posted on 2nd Nov 2017 | मनोरंजन
altimg

कोलकाता, 2 नवंबर (वीएनआई)| टीएमसी अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज राज्य के पर्यटन ब्रांड एंबेसडर शाहरुख खान को 52वें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की कामना की। 

ममता बनर्जी ने शाहरुख को ट्वीट के जरिए बधाई दी। वह अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों के बीच 'किंग ऑफ रोमांस' और 'बादशाह ऑफ बॉलीवुड' जैसे नामों से लोकप्रिय हैं। उन्होंने ट्वीट किया, शाहरुख खान को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। आपके स्वास्थ्य और खुशी की कामना करते हैं।

शाहरुख ने दो दशकों के अपने फिल्मी करियर में कई पुरस्कार जीते हैं। वह इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स के सह-मालिक भी हैं।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 23rd Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

आज का दिन
Posted on 26th May 2018
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india