भजन सम्राट नरेंद्र चंचल का निधन

By Shobhna Jain | Posted on 22nd Jan 2021 | मनोरंजन
altimg
नई दिल्ली, 22 जनवरी, (वीएनआई) 'चलो बुलावा आया है' से मशहूर भजन सम्राट गायक नरेंद्र चंचल का आज दिल्ली के अस्पताल में 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनके निधन से सिनेमा जगत में शोक की लहर है।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार नरेंद्र चंचल पिछले काफी समय से बीमार थे। उनका इलाज दिल्ली के अपोलो अस्पताल में चल रहा था। अस्पताल प्रशासन के अनुसार गायक नरेंद्र चंचल 27 नवंबर से अपोलो अस्पताल में भर्ती थे। उनके ब्रेन में क्लॉटिंग थी। उन्होंने आज दोपहर करीब 12 बजे दुनिया को अलविदा कहा। 
 
गौरतलब है चचंल ने 'चलो बुलावा आया है' जैसे कई प्रसिद्ध फिल्मी गीतों को आवाज दी थी। वो मूल रूप से अमृतसर के रहने वाले थे। नरेंद्र चंचल का जन्म 16 अक्टूबर 1940 को अमृतसर के मंडी में एक धार्मिक पंजाबी परिवार में हुआ था। वैसे तो नरेंद्र चंचल ने कई मशहूर गाने गाए हैं लेकिन वो मुख्य रूप से देवी गीत के लिए लोकप्रिय रहे, उनके जाने से उनके फैंस बहुत ज्यादा दुखी हैं।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 12th Apr 2025
Today in History
Posted on 12th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india