दिल्ली के नए मुख्य सचिव बने विजय कुमार देव बने

By Shobhna Jain | Posted on 23rd Nov 2018 | देश
altimg

नई दिल्ली, 23 नवंबर, (वीएनआई) दिल्ली का नया मुख्य सचिव आईएएस विजय कुमार देव को नियुक्त किया गया है। उन्होंने अंशु प्रकाश की जगह की जगह ली है। गौरतलब है दिल्ली के पूर्व सचिव अंशु प्रकाश को ट्रांसफर टेलिकॉम डिपार्टमेंट भेजा गया है।

विजय कुमार देव 1987 बैच के आईएएस अफसर हैं। उनको तत्काल प्रभाव से दिल्ली के मुख्य सचिव की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। गौरतलब है दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के तबादले के बाद नए मुख्य सचिव को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। मुख्य सचिव को लेकर चर्चा में जो नाम थे उनमें विजय कुमार देव का नाम पहले नंबर पर था। वे दिल्ली के कई विभागों में काम करने का अनुभव रखते हैं और काफी तेजतर्रार अफसर के रूप में इनकी पहचान है।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
आज का दिन :

Posted on 3rd Apr 2018

Today in history
Posted on 18th Aug 2022
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india