शकील बदायूँनी की पुण्यतिथि पर

By Shobhna Jain | Posted on 20th Apr 2018 | मनोरंजन
altimg

नई दिल्ली, 20 अप्रैल, (सुनील कुमार/ वीएनआई) शकील बदायूँनी का जन्म 3 अगस्त 1916 बदायूँ में हुआ, मृत्यु: 20 अप्रॅल 1970 को हुई वे बड़े  शायर और गीतकार थे।  अपनी शायरी की बेपनाह कामयाबी से उत्साहित होकर उन्होंने अपनी आपूर्ति विभाग की सरकारी नौकरी छोड़ दी थी और वर्ष 1946 में दिल्ली से मुंबई आ गये थे। शकील बदायूँनी को अपने गीतों के लिये लगातार तीन बार फ़िल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा गया। उन्हें अपना पहला फ़िल्मफेयर पुरस्कार वर्ष 1960 में प्रदर्शित "चौदहवी का चांद" फ़िल्म के 'चौदहवीं का चांद हो या आफताब हो..' गाने के लिये दिया गया था।

अलीगढ़ से बी.ए. पास करने के बाद वर्ष 1942 मे वह दिल्ली पहुंचे जहाँ उन्होंने आपूर्ति विभाग में आपूर्ति अधिकारी के रूप में अपनी पहली नौकरी की। इस बीच वह मुशायरों में भी हिस्सा लेते रहे जिससे उन्हें पूरे देश भर में शोहरत हासिल हुई। शकील बदायूँनी ने क़रीब तीन दशक के फ़िल्मी जीवन में लगभग 90 फ़िल्मों के लिये गीत लिखे। उनके फ़िल्मी सफर पर एक नजर डालने से पता चलता है कि उन्होंने सबसे ज्यादा फ़िल्में संगीतकार नौशाद के साथ ही की। वर्ष 1947 में अपनी पहली ही फ़िल्म दर्द के गीत 'अफ़साना लिख रही हूँ...' की अपार सफलता से शकील बदायूँनी कामयाबी के शिखर पर जा बैठे। शकील बदायूँनी के गीतों से सजी फ़िल्में थीं दर्द,चौदहवीं का चांद, बीस साल बाद,  सन ऑफ़ इंडिया, मेला,दुलारी,बैजू बावरा,मदर इंडिया,कोहिनूर,मुग़ले आज़म,साहब बीबी और ग़ुलाम, गंगा जमुना.


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 20th Apr 2025
Quote of the Day:
Posted on 19th Apr 2025
Today in History
Posted on 19th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india