एशियाई खेलों में भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराकर फाइनल में प्रवेश किया, स्वर्ण पदक के लिए पाकि

By VNI India | Posted on 1st Oct 2026 | खेल
एशियाई खेल

नई दिल्ली, 01 अक्टूबर (वीएनआई) जापान में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 में आज पुरूष क्रिकेट के सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने श्रीलंका को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। जहाँ स्वर्ण पदक के लिए उसका मुकाबला पाकिस्तान से होगा।

भारत ने पहले 20 ओवर में 7 विकेट पर 169 रन बनाए और फिर श्रीलंका को 10वें ओवर में महज 45 रन पर समेट दिया।इस तरह भारत ने 124 रन से शानदार जीत दर्ज करते हुए स्वर्ण पदक मैच में अपनी जगह पक्की कर ली। भारत की पारी में सबसे बड़ा योगदान ईशान किशन का रहा। जिन्होंने 46 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्के की मदद से नाबाद 80 रन बनाये। वहीं अन्य सभी भारतीय बल्लेबाज ज्यादा कुछ खास नही कर सके। वैभव सूर्यवंशी ने जरूर 21 गेंदों में  6 चौके और 2 छक्के की मदद से 38 रन बनाए।

जवाब में 170 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम भारतीय गेंदबाजी के सामने पूरी तरह लड़खड़ा गई और लगातार अंतराल पर विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा। अंत मे महज 10वें ओवर में उसकी पूरी टीम सिर्फ 45 रन पर ऑलआउट हो गई। जिसमें श्रीलंकाई टीम के पांच बल्लेबाज खाता तक भी नहीं खोल पाए। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और अभिषेक शर्मा ने 2-2 विकेट लिए। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india