श्रीलंका ने टॉस जीता, भारत को पहले बल्लेबाज़ी का न्योता

By Shobhna Jain | Posted on 16th Nov 2017 | खेल
altimg

कोलकाता, 16 नवंबर (वीएनआई)| कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका क्रिकेट टीम के कप्तान दिनेश चांडीमल ने आज भारत के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। 

रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण टॉस में लगातार देरी हुई। भोजनकाल तक टॉस भी नहीं हो सका। टॉस भारतीय समयानुसार 1 बजे हुआ। मैच 1.30 बजे शुरू होगा। चायकाल 3.30 बजे निर्धारित किया गया है। पहले दिन न्यूनतम 55 ओवर फेके जा सके। अगर 55 ओवर नहीं फेके जा सके और अगर मौसम ने साथ दिया तो दिन का खेल आगे बढ़ाया जा सकता है। दोनों देशों ने तकरीबन ढाई महीने पहले ही टेस्ट सीरीज खेली थी, जिसमें भारत ने श्रीलंका को उसके घर में 3-0 से हराया था। भारत की कोशिश अपने प्रदर्शन को दोहराने की होगी। 

दोनों संभावित टीमें : 
भारत : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रविचंद्रन अश्विन, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव और मोहम्मद शमी

श्रीलंका : दिनेश चांडीमल (कप्तान), दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समाराविक्रम, लाहिरु थिरामन्ने, एंजेलो मैथ्यूज, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), दासुन शनाका, दिलरुवान परेरा, रंगना हैराथ, सुरंगा लकमाल और लाहिरु गमागे 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 12th Apr 2025
Today in History
Posted on 12th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india