भारत के नीरज चोपड़ा जेवेलिन थ्रो के फाइनल में पहुंचे

By Shobhna Jain | Posted on 4th Aug 2021 | खेल
altimg

टोक्यो, 04 अगस्त, (वीएनआई) टोक्यो में खेले जा रहे खेलो के महाकुम्भ टोक्यो ओलिंपिक में आज हुए जेवेलिन थ्रो के मुक़ाबले में भारतीय खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया है। 

आज खेले गए क्वालिफिकेशन राउंड में नीरज ने 86.65 मीटर दूर तक भाला फेंक कर फाइनल राउंड में अपनी जगह बनाई। इस बेहतरीन प्रदर्शन से नीरज ने भारत के लिए एक और पदक की उम्मीदे जिन्दा कर दी है। 

गौरतलब है क्वालिफकेशन राउंड के लिए खिलाड़ियों को 83.50 का स्कोर हासिल करना होता है या फिर शीर्ष 12 बेहतरीन खिलाड़ियों को फाइनल राउंड में जगह मिलती है। ग्रुप ए और ग्रुप बी के शीर्ष खिलाड़ियों को फाइनल राउंड में जगह दी जाएगी। वहीं भारतीय खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ग्रुप एक में थे जबकि ग्रुप बी का मैच बाद में होगा।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 12th Apr 2025
Today in History
Posted on 12th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
जवाब और हल

Posted on 21st Mar 2016

Today in history
Posted on 16th Nov 2021
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india