मेहुली को 10 मीटर एयर राइफल में रजत, अपूर्वी को कांस्य

By Shobhna Jain | Posted on 9th Apr 2018 | खेल
altimg

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 9 अप्रैल (वीएनआई)| 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में पांचवें दिन आज भारत की महिला निशानेबाज मेहुली घोष शूट-ऑफ में पिछड़ने के कारण महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल में स्वर्ण पदक से चूक गईं। 

मेहुली को इस स्पर्धा का रजत पदक हासिल हुआ है। वहीं, भारत की एक अन्य निशानेबाज अपूर्वी चंदेला ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक सिंगापुर की मार्टिना लिंडसे वेलोसो को मिला। मेहुल और मार्टिना दोनों का फाइनल में स्कोर 247.2 ही था, लेकिन सिंगापुर की निशानेबाज ने शूट ऑफ में 10.3 का निशाना लगाते हुए सोना जीत लिया। मेहुली ने 9.9 का निशाना लगाया। मेहुली और मार्टिना दोनों ने इस स्पर्धा में राष्ट्रमंडल खेलों का रिकॉर्ड तोड़ा है। अपूर्वी ने कुल 225.3 अंक हासिल कर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india