लेफ्टिनेंट कर्नल एमएस धोनी लद्दाख में 15 अगस्‍त को फहराएंगे तिरंगा

By Shobhna Jain | Posted on 9th Aug 2019 | खेल
altimg

श्रीनगर, 09 अगस्त, (वीएनआई) जम्‍मू कश्‍मीर से आर्टिकल 370 खत्‍म हो होने के बाद टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी लद्दाख में तिरंगा फहराने को तैयार हैं। 

एक जानकारी के अनुसार भारतीय टीम के पूर्व कप्तान धोनी 15 अगस्‍त के दिन स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर लद्दाख में झंडा फहराएंगे। धोनी इस समय कश्‍मीर में पेट्रोलिंग, गार्ड ड्यूटीज और इस तरह की ड्यूटीज को जवानों के साथ पूरा कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि धोनी सेना की स्‍पेशल फोर्सेज के साथ भी ट्रेनिंग करेंगे। धोनी, भारतीय सेना के ब्रांड एंबेसडर हैं और उन्‍होंने यूनिट के बाकी सदस्‍यों को प्रेरित करने का काम किया है।

गौरतलब है धोनी ने साल 2011 में टेरिटोरियल आर्मी को ज्‍वॉइन किया था। टेरिटोरियल आर्मी में ले. कर्नल की रैंक पर सेवाएं दे रहे धोनी 30 जुलाई को ही कश्‍मीर पहुंचे थे और वह ट्रूप्‍स के साथ रह रहे हैं। धोनी ने खुद कश्‍मीर में सर्विस के लिए सेना से अनुरोध किया था।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india