एक छक्का ऐसा भी...जब गेंद ने तय कर ली 556 मील की' दूरी '

By Shobhna Jain | Posted on 30th Apr 2017 | खेल
altimg
बेंगलोर, 30 अप्रैल(वी एन आई)क्या आप विश्वास करेंगे क्रिकेट इतिहास में एक ऐसा छक्का भी लग चुका है जब कि गेंद 556 मील लंबी दूरे पर जा कर 'मिली' । यकीन मानिये बल्लेबाज के बल्ले से लगने के बाद गेंद ने 556 मील दूर जाकर ही धरती को छुआ। हालांकि यह जानकारी अविश्वसनीय सी लगती है लेकिन क्रिकेट से जुड़े ऑकड़ो के अनुसार जिमी सिंक्लेयर को दक्षिण अफ़्रीकी इतिहास के सबसे पावरफुल और बड़े हिटर में से एक माना जाता है। यह छक्का उन्हीं के बल्ले से जोहानिसबर्ग के ओल्ड वांडर्स ग्राउंड में निकला था। दरअसल सिंक्लेयर का यह छक्का मैदान को पार करते हुए रेलवे ट्रैक के पार पहुंच गया और वहां से गुजरती एक ट्रैन के ऊपर गिरा जो पोर्ट एलिजाबेथ जा रही थी। यह गेंद बाद में पोर्ट एलिजाबेथ में ही मिली जो जोहानिसबर्ग से 556 मील (895 किलोमीटर) की दूरी पर है, तो यह कहानी है छक्के वाली गेंद के ५५६ मील तय करने की। जिमी ने 1896 से 1911 तक क्रिकेट खेला. इस समय आईपीएल का शोर अपने चरम पर है, इस आईपीएल का सबसे बड़ा रोमांच है इसमें लगने वाले लम्बे लम्बे छक्के। इसी टूर्नामेंट में हाल ही के एक मैच में धोनी ने एक ऐसा छक्का मारा जिससे गेंद स्टेडियम की छत पर पहुंच गयी। दो दिन पहले बंगलोर के खिलाफ गुजरात के एरन फिंच ने 105 मीटर का गगनचुम्बी छक्का लगाया था। डेविड मिलर भी 110 मीटर के साथ इस आईपीएल का सबसे लम्बा छक्का लगा चुके हैं।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 2nd Mar 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india