शारदीय नवरात्रि के आठवें दिन आज है मां महागौरी की पूजा

By VNI India | Posted on 18th Oct 2026 | आध्यात्मिक
नवरात्रि

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर, (वीएनआई) आज शारदीय नवरात्रि के आठवें दिन मां दुर्गा के 8वें स्वरूप महागौरी माता की पूजा होती है। इस दिन छोटी कन्याओं का पूजन करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है। हालांकि नवरात्र में हर दिन कन्याओं के पूजा की परंपरा है. लेकिन अष्टमी और नवमी को अवश्य ही पूजा की जाती है।

अष्टमी के दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा-उपासना की जाती है. इस दिन पीले वस्त्र धारण करके पूजा शुरू करें।  इसके बाद मां के समक्ष दीपक जलाएं और उनका ध्यान करें. उसके बाद पूजा में मां को श्वेत या पीले फूल अर्पित करें. फिर, मां गौरी के मंत्रों का जाप करें।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india