चैत्र नवरात्रि चौथा दिन माँ कूष्मांडा सृष्टि कृपा

By VNI India | Posted on 22nd Mar 2026 | आध्यात्मिक
माँ कूष्मांडा

नई दिल्ली 22 मार्च (वीएनआई)  आज चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन है. नवरात्रि के चौथे दिन देवी दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की पूजा की जाती है. मान्यता है कि जब सृष्टि का अस्तित्व नहीं था, तब मां कूष्मांडा ने अपनी मंद मुस्कान से पूरे ब्रह्मांड की रचना की थी। यही कारण है कि इन्हें “आदि सृष्टि की जननी” (आदिशक्ति) कहा जाता है।

कुष्माण्डा तीन शब्दों से बना है - 'कु' (छोटा), 'ऊष्मा' (गर्मी/ऊर्जा), और 'अंडा' (ब्रह्मांडीय अंडा)। अपनी मंद मुस्कान से शून्य से ब्रह्मांड रचने वाली माँ को अष्टभुजाओं के कारण 'अष्टभुजा देवी' भी कहते हैं। सिंह पर सवार माता की पूजा से रोग, कष्ट और दरिद्रता दूर होती है, और स्वास्थ्य-सौभाग्य में वृद्धि होती है। पीले वस्त्र पहनकर, कद्दू (कुम्हड़ा) का भोग लगाकर, और कमल/गेंदे के फूल अर्पित कर पूजा करने से उत्तम स्वास्थ्य, सुख और ऊर्जा की प्राप्ति होती है। पूजा मंत्र: ॐ ऐं ह्रीं क्लीं कूष्माण्डायै नमः।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 18th Sep 2026
Today in History
Posted on 18th Sep 2026

Connect with Social

प्रचलित खबरें

earth
Today in History

Posted on 22nd Apr 2026

Thought of the Day
Posted on 25th Jun 2025
Thought of the Day
Posted on 8th Nov 2025
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india