कांग्रेस परिसीमन के मुद्दे पर दक्षिण भारतीय राज्यों के साथ खुलकर खड़ी हुई

By VNI India | Posted on 16th Mar 2025 | राजनीति
कांग्रेस

नई दिल्ली, 16 मार्च (वीएनआई) राष्ट्रीय राजनीति में एक बार फिर से चर्चा का केंद्र बना परिसीमन के मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज कर्नाटक में एक कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि यदि परिसीमन की प्रक्रिया जनसंख्या के आधार पर की जाती है, तो यह दक्षिण भारतीय राज्यों के साथ 'अन्याय' होगा।

खड़गे के अनुसार ऐसा इसलिए, क्योंकि इससे दक्षिण भारतीय राज्यों की लोकसभा में प्रतिनिधित्व क्षमता घट जाएगी। खड़गे ने जनता से इस कथित 'अन्याय' के खिलाफ एकजुट होने की अपील भी की। परिसीमन की प्रक्रिया के तहत संसद और विधानसभाओं में सीटों का पुनर्निर्धारण किया जाता है, जिसका प्रभाव सीधे राज्यों के राजनीतिक प्रतिनिधित्व पर पड़ता है। कांग्रेस के अध्यक्ष ने कहा है कि उत्तर भारतीय राज्यों की लोकसभा सीटों में 30 प्रतिशत तक की वृद्धि होने की संभावना है, जबकि दक्षिण भारतीय राज्यों की सीटों में कमी की जा सकती है। यह स्थिति दक्षिण के राज्यों के विकास और उनके अधिकारों को कमजोर कर सकती है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 19th Apr 2025
Today in History
Posted on 17th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india