सोनिया गांधी ने कहा समाज में बढ़ रही है असहिष्णुता और हिंसा

By Shobhna Jain | Posted on 31st Oct 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्‍ली, 31 अक्टूबर, (वीएनआई) कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि समाज में असहिष्णुता और हिंसा बढ़ रही है। 

सोनिया गांधी ने कहा असहिष्णुता और हिंसा में तेजी से वृद्धि हो रही है। हमारे ऐतिहासिक और समाजिक दृष्टि को झूठे तरीके से और अवैज्ञानिक विचारों के साथ थोपा जा रहा है। यह सब हमारे देश के उदारवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक नींव के विरोधी रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के विचार हमेशा देश को जोड़ने वाले रहे थे। यही वजह है कि इंदिरा गांधी और मनमोहन सिंह को उनके राष्ट्रीय एकीकरण के कारण लंबे समय तक याद किया जाएगा।

गौरतलब है कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार इस बार चंडी प्रसाद भट्ट को दिया गया है। सोनिया गांधी ने इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर चंडी प्रसाद को प्रदान किया। इस पुरस्कार के तहत 10 लाख रुपये का नगद इनाम दिया जाता है। वहीं चिपको आंदोलन से जुड़े रहे 85 वर्षीय गांधीवादी पर्यावरणविद चंडी प्रसाद भट्ट को इससे पहले पद्म भूषण, रमन मैग्सेसे और गांधी शांति पुरस्कार जैसे प्रतिष्ठित सम्मान मिल चुके हैं।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 15th Apr 2025
Today in History
Posted on 14th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india