अपने पिता राजीव गांधी को राहुल गांधी ने लद्दाख में दी श्रद्धांजलि

By Shobhna Jain | Posted on 20th Aug 2023 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 20 अगस्त, (वीएनआई) देश के पूर्व प्रधानमंत्री और अपने पिता राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी लद्दाख में पैंगोंग त्सो के तट पर श्रद्धांजलि दी। 

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने पिता को याद करते हुए ट्वीट कर लिखा, ''पापा, आपकी आंखों में भारत के लिए जो सपने थे, इन अनमोल यादों से छलकते हैं। आपके निशान मेरा रास्ता हैं - हर हिंदुस्तानी के संघर्षों और सपनों को समझ रहा हूं, भारत मां की आवाज़ सुन रहा हूं।''

दिल्ली में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली में 'वीर भूमि' पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और रॉबर्ट वाड्रा ने भी राजीव गांधी की जयंती पर वीर भूमि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की जयंती पर लद्दाख के पैंगोंग त्सो झील के तट पर प्रार्थना सभा आयोजित की गई, जिसमें राहुल गांधी भी शामिल हुए। राहुल गांधी लेह से लद्दाख के पैंगोंग त्सो तक मोटरसाइकिल की सवारी कर पहुंचे थे।

वहीं दिल्ली में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की पत्नी सोनिया गांधी ने दिल्ली में 'वीर भूमि' पर राजीव गांधी को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और रॉबर्ट वाड्रा ने भी राजीव गांधी को वीर भूमि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india