प्रियंका गाँधी ने कहा योगी चाहें तो भाजपा का बैनर लगा लें, लेकिन बस चलवा दें

By Shobhna Jain | Posted on 19th May 2020 | राजनीति
altimg

लखनऊ, 19 मई, (वीएनआई) देश में जारी लॉकडाउन के कारण अन्य राज्यों से पलायन कर यूपी वापस लौट रहे प्रवासी श्रमिकों को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस में जारी घमासान के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी ने कहा योगी चाहें तो भाजपा का बैनर लगा लें, लेकिन बस चलवा दे। 

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने इस मामले पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आड़े हाथ लेते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने अब हद कर दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, उप्र सरकार ने हद कर दी है। जब राजनीतिक परहेजों को परे करते हुए त्रस्त और असहाय प्रवासी भाई बहनों को मदद करने का मौका मिला तो दुनिया भर की बाधाएं सामने रख दिए। उन्होंने कहा, योगी आदित्यनाथ जी इन बसों पर आप चाहें तो भाजपा का बैनर लगा दीजिए, अपने पोस्टर बेशक लगा दीजिए लेकिन हमारे सेवा भाव को मत ठुकराइए, क्योंकि इस राजनीतिक खिलवाड़ में तीन दिन व्यर्थ हो चुके हैं। और इन्हीं तीन दिनों में हमारे देशवासी सड़कों पर चलते हुए दम तोड़ रहे हैं।

प्रियंका गांधी ने आगे कहा, उप्र सरकार का खुद का बयान है कि हमारी 1049 बसों में से 879 बसें जांच में सही पायीं गईं। ऊंचा नागला बॉर्डर पर आपके प्रशासन ने हमारी 500 बसों से ज्यादा बसों को घंटों से रोक रखा है। इधर दिल्ली बॉर्डर पर भी 300 से ज्यादा बसें पहुंच रही हैं। कृपया इन 879 बसों को तो चलने दीजिए, हम आपको कल 200 बसें की नयी सूची दिलाकर बसें उपलब्ध करा देंगे। बेशक आप इस सूची की भी जांच कीजिएगा। लोग बहुत कष्ट में हैं। दुखी हैं। हम और देर नहीं कर सकते।

गौरतलब है कांग्रेस ने भी सत्तारूढ़ भाजपा पर घृणित राजनीति करने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि बसों के नंबर सही न होने की बात फैलाने वालों के खिलाफ मानहानि की कार्रवाई की जाएगी। कांग्रेस ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर सस्ती राजनीति करने का आरोप लगाया है। वहीँ यूपी सरकार की कार्रवाई से नाराज होकर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के यूपी प्रदेशाध्यक्ष अजय लल्लू को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india