नई दिल्ली, 10 जनवरी (वीएनआई)| कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज अपने निवास स्थान पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। वह हाल ही में यूरोप में छुट्टियां बिताकर लौटे हैं।
सूत्रों के मुताबिक, ऐसा माना जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी इस बैठक में शामिल थीं। यह बैठक देश में चार फरवरी से पांच राज्यों में शुरू हो रहे चुनावों से पहले रणनीति पर चर्चा करने के उद्देश्य से की गई।