रक्षामंत्री राजनाथ सिंह रूस के दौरे पर रवाना

By Shobhna Jain | Posted on 22nd Jun 2020 | देश
altimg

नई दिल्ली, 22 जून, (वीएनआई) लद्दाख में भारत-चीन के बीच जारी सीमा विवाद के बीच आज सुबह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रूस के तीन दिवसीय दौरे पर रवाना हुए। 

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रूस रवाना होने से पहले ट्वीट करते हुए लिखा, तीन दिन की मॉस्को यात्रा पर जा रहा हूं। इस दौरान भारत-रूस के बीच रक्षा और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने का मौका मिलेगा। साथ ही 75वें विक्ट्री डे परेड में भी शामिल होऊंगा। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजनाथ सिंह मॉस्को में विक्ट्री डे परेड के 75वें साल पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वहीं इस कार्यक्रम में चीन के मंत्री भी शामिल होंगे, लेकिन भारत सरकार ने पहले ही साफ कर दिया है कि रक्षा मंत्री चीनी नेताओं से मुलाकात नहीं करेंगे। वहीं विशेषज्ञों की मानें तो रक्षामंत्री अपने रूस दौरे पर एस-400 मिसाइल सिस्टम की जल्द आपूर्ति समेत कई रक्षा सौदों पर चर्चा कर सकते हैं।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 29th Jun 2023
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india