बसपा सुप्रीमो मायावती ने मनाया 61वां जन्मदिन, विपक्षी दलों पर साधा निशाना

By Shobhna Jain | Posted on 15th Jan 2017 | राजनीति
altimg
लखनऊ , 15 जनवरी (वीएनआई)| बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने आज अपने 61वें जन्मदिन के मौके पर विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। साथ ही उन्होंने कहा कि पांचों राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार द्वारा बजट पेश करने से भी कोई फायदा नहीं होने वाला और भाजपा का पांचों राज्यों में वही हश्र होगा जो बिहार विधानसभा चुनाव में हुआ था। मायावती ने अपने जन्मदिन पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, मैं शाही अंदाज में अपना जन्मदिन नहीं मनाती हूं और इस बार भी बहुत सादगी से अपना जन्मदिन मनाना चाहती हूं। उन्होंने आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए इस साल अपना जन्मदिन शाही अंदाज में नहीं मनाया। उन्होंने कहा, पार्टी हमेशा मेरा जन्मदिन जनकल्याण दिवस के रूप में मनाती है और मैं उनका धन्यवाद करती हूं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए इस दिन को सादगी के साथ मनाने को कहा है। उन्होंने सपा, कांग्रेस और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इन राजनीतिक दलों ने चुनाव तारीखों के ऐलान से पहले उप्र में कई तरह के हथकंडे अपनाए हैं। मायावती ने भाजपा, कांग्रेस और सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश सरकार ने उप्र की जनता को अब तक लूटा है। मायावती ने कहा, भाजपा को कोई अधिकार नहीं है कि वह किसी पर आरोप लगाए, क्योंकि भाजपा खुद एक फर्जी कंपनी है और मीडिया को मैनेज करती है। भाजपा को इतने वर्षो तक हमारी संपत्ति की जांच का ख्याल नहीं आया, जैसे ही चुनाव आया वैसे ही भाजपा ने अपने हथकंडे अपनाने शुरू कर दिए लेकिन इसका कोई फायदा नहीं है। उन्होंने कहा, बसपा को जब भी बदनाम करने की कोशिश हुई है, वह और मजबूत होकर उभरी है। पार्टी को झूठे आरोपों से कोई फर्क नहीं पड़ता है। उनके हथकंड़ों से हमें फायदा होगा और उप्र में हमारी सरकार ही बनेगी। उन्होंने कांग्रेस की खस्ता हालत को देखते हुए कहा कि कांग्रेस तो ऑक्सीजन पर है। मायावती ने नोटबंदी पर कहा कि केंद्र सरकार ने इस दौरान जितना भी काला धन बरामद किया है, उसका पूरा ब्योरा देना चाहिए।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 9th Apr 2025
Today in History
Posted on 9th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

today in history : Boeing
Posted on 15th Jul 2020
Today in history
Posted on 3rd Dec 2020
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india