दिल्ली की सभी सातों सीटों पर बीजेपी आगे

By Shobhna Jain | Posted on 23rd May 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 23 मई, (वीएनआई) लोकसभा चुनाव के लिए जारी वोटों की गिनती के शुरूआती रुझान में दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है। 

एक ताजा जानकारी के अनुसार उत्तरी पश्चिमी दिल्ली से बीजेपी के हंसराज हंस 'आप' के गगन सिंह से 22,280 वोटों से आगे चल रहे हैं। जबकि साउथ दिल्ली सीट पर बीजेपी के रमेश विधूड़ी भी आप प्रत्याशी राघव चड्ढा से 9985 वोटों से आगे हैं। वहीं, पश्चिमी दिल्ली में बीजेपी प्रत्याशी प्रवेश वर्मा कांग्रेस प्रत्याशी महाबल मिश्रा 7342 वोटों से आगे चल रहे हैं। पूर्वी दिल्ली की सीट से  शुरुआती रुझानों में भारत के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर बढ़त बनाए हुए हैं। यहां पर गंभीर का मुकाबला आम आदमी पार्टी की आतिशी मार्लेना और कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली से है। जबकि चांदनी चौक से डॉ. हर्षवर्द्धन सिंह बीजेपी के लोकप्रिय उम्मीद हैं। उनके मुकाबले कांग्रेस ने जेपी अग्रवाल को टिकट दिया है। वहीं, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से कांग्रेस के टिकट पर शीला दीक्षित ने चुनाव लड़ा है। इस सीट पर उनका सीधा मुकाबला दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी से है। यह जीत तिवारी के खाते में लगभग सुनिश्चित बताई जा रही है। रुझान में मनोज तिवारी आगे चल रहे हैं। दक्षिणी दिल्ली से बीजेपी के रमेश बिधुड़ी चुनाव लड़ रहे हैं। ये रुझान सुबह सवा ग्याहर बजे तक के हैं।

गौरतलब है भाजपा ने 2014 में हुए लोकसभा चुनावों में दिल्ली में अभूतपूर्व सफलता हासिल करते हुए सातों सीटों पर विजय पताका फहराई थी। वहीं एक्जिट पोल की मानी जाए तो इस बार भी इतिहास खुद को दोहरा सकता है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 9th Apr 2025
Today in History
Posted on 9th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

today in history : Pingali Venkayya
Posted on 2nd Aug 2020
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india