अब डाकघर को मिलेगी रफ्तार, स्पीड पोस्ट 1–2 दिन में होगी डिलीवरी

By VNI India | Posted on 10th Jan 2026 | देश
डाकघर

नई दिल्ली, 10 जनवरी (वीएनआई) देश की डाक व्यवस्था को अब आधुनिकरण वाले युग में रफ्तार देने के लिए केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी जिले के पिछोर में इंडिया पोस्ट की दो नई प्रीमियम सेवाओं - स्पीड पोस्ट 24 और स्पीड पोस्ट 48 - की घोषणा कर दी है। 

इन सेवाओं के तहत अब पत्र और पार्सल महज 24 और 48 घंटे के भीतर तय गंतव्य तक पहुंचाए जाएंगे। यह घोषणा न केवल डाक सेवाओं में गति लाने वाली है, बल्कि ग्रामीण और कस्बाई भारत को तेज़, भरोसेमंद और आधुनिक लॉजिस्टिक सिस्टम से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  बताया कि स्पीड पोस्ट 24: चयनित शहरों में 24 घंटे के भीतर डिलीवरी और स्पीड पोस्ट 48: देश के अन्य प्रमुख क्षेत्रों में 48 घंटे के भीतर डिलीवरी होगी। उन्होंने कहा कि यह सेवाएं ई-कॉमर्स, व्यापारियों, छात्रों और आम नागरिकों के लिए बेहद लाभकारी साबित होंगी। उन्होंने आगे कहा अब डाकघर सिर्फ चिट्ठियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि देश की आर्थिक और डिजिटल प्रगति का मजबूत स्तंभ बनेगा। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में डाकघरों को बैंकिंग, बीमा, लॉजिस्टिक्स और ई-कॉमर्स हब के रूप में विकसित किया जाएगा।



Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 29th Oct 2026
Today in History
Posted on 29th Oct 2026

Connect with Social

प्रचलित खबरें

cinema
Thought of the Day

Posted on 20th Dec 2025

bhagwati
Today in History

Posted on 5th Oct 2026

ambedkar
today in history

Posted on 14th Apr 2026

Thought of the Day
Posted on 5th Sep 2026
Thought of the Day
Posted on 2nd May 2025
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india