सीपी राधाकृष्णन ने आज भारत के उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली

By VNI India | Posted on 12th Sep 2025 | देश
सीपी राधाकृष्णन

नई दिल्ली, 12 सिंतबर (वीएनआई) सीपी राधाकृष्णन ने आज उपराष्ट्रपति पद की शपथ ले ली है। द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें राष्ट्रपति भवन में सुबह 10 बजे पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस शपथ ग्रहण समारोह में अपने इस्तीफे के पूरे 53 दिन बाद पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पहली बार वो सार्वजनिक रूप से दिखाई दिए हैं। इस समारोह में वह नीला सूट पहने दिखाई दिए। वहीं  इस समारोह में अन्य पूर्व उपराष्ट्रपतियों वेंकैया नायडू और हामिद अंसारी के बैठे हुए थे। इस समारोह में पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह समेत कई दिग्गज मौजूद थे।

गौरतलब है कि 9 सितंबर को उपराष्ट्रपति पद का चुनाव हुआ था जिसमें सीपी राधाकृष्णन ने भारी जीत हासिल की, उन्हें 452 मत प्राप्त हुए, जबकि विपक्षी उम्मीदवार और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी को 300 मत मिले।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 9th Oct 2026
Today in History
Posted on 9th Oct 2026
Thought of the Day
Posted on 7th Oct 2026
Today in History
Posted on 7th Oct 2026

Connect with Social

प्रचलित खबरें

bhagat1
Today in History

Posted on 23rd Mar 2026

ancient
Thought of the Day

Posted on 10th Feb 2026

Thought of the Day
Posted on 6th Jul 2025
Today in History
Posted on 22nd Apr 2026
Today in History
Posted on 7th Jul 2025
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india