बिहार में नालंदा के शीतला मंदिर में भगदड़ से 8 महिलाओं की मौत

By VNI India | Posted on 31st Mar 2026 | देश
शीतला मंदिर

नई दिल्ली, 31 मार्च, (वीएनआई) बिहार के नालंदा जिले में आज यहाँ के प्रसिद्ध माता शीतला मंदिर में पूजा के दौरान अचानक मची भगदड़ में कम से कम 8 महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि 12 से अधिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हर मंगलवार को शीतला माता मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ जुटती है, लेकिन आज चैत्र का अंतिम मंगलवार होने के कारण सुबह से ही मंदिर परिसर और आसपास की गलियों में तिल रखने की जगह नहीं थी। बताया जा रहा है सुबह पूजा के मुख्य पहर के दौरान अचानक भीड़ का दबाव बढ़ गया। वहीं कतार में लगे लोग आगे निकलने की होड़ करने लगे, जिससे धक्का-मुक्की शुरू हुई। देखते ही देखते चीख-पुकार मच गई और लोग एक-दूसरे को रौंदते हुए भागने लगे। इस भगदड़ की चपेट में सबसे ज्यादा बुजुर्ग महिलाएं और बच्चे आए। दम घुटने और भीड़ के नीचे दबने के कारण 8 महिलाओं ने मौके पर ही या अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india