गृह मंत्री अमित शाह ने कहा 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद से मुक्त होगा भारत

By VNI India | Posted on 21st Mar 2025 | देश
अमित शाह

नई दिल्ली, 21 मार्च, (वीएनआई) संसद के जारी बजट सत्र के 8वें दिन आज गृह मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने आतंकवाद, नक्‍सलवाद से लेकर अनुच्छेद 370 समेत कई मुद्दों पर जवाब दिया। 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आतंकवाद और नक्सलवाद पर सरकार की प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए कहा कि "हम 31 मार्च 2026 तक देश को नक्सलवाद से मुक्त कर देंगे।" उन्होंने यह भी बताया कि आतंकवाद को जड़ से उखाड़ने के लिए सुरक्षा बल और राज्य सरकारें मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने समुद्री मार्गों को सुरक्षित बनाने के लिए किए गए प्रयासों की जानकारी दी और नारको अपराधियों के खिलाफ नए डेटा बेस बनाने की बात की। उन्होंने आगे कहा कि 2014 से पहले देश को कई समस्याओं का सामना करना पड़ा, जिनमें से एक बड़ी चुनौती सुरक्षा थी। 4 दशकों में 92,000 नागरिकों की मौत हुई। मोदी सरकार ने सत्ता में आने के बाद इन मुद्दों पर योजनाबद्ध तरीके से काम किया। उन्‍होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मंत्रालय की कई महत्वपूर्ण प्रगतियों पर प्रकाश डाला, जिसमें आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति और अनुच्छेद 370 को हटाना शामिल है।

वहीं आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने दिल्ली में बढ़ते अपराधों के मामलों पर सवाल उठाते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को निशाने पर लेते हुए कहा, दिल्ली की अपराध दर अन्य केंद्र शासित प्रदेशों से 10 गुना अधिक है। यहां अपराध चरम पर हैं, लेकिन गृह मंत्री ने इस पर कोई ठोस जवाब नहीं दिया।" उन्होंने भाजपा की नफरत फैलाने वाली राजनीति पर भी सवाल उठाते हुए कहा, क्या इस विध्वंसक राजनीति से देश को कुछ फायदा हो रहा है?



Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 23rd Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

आज का विचार
Posted on 14th Jun 2015
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india