बांग्लादेश में भारत के नए हाई कमिश्नर होंगे दिनेश त्रिवेदी

By VNI India | Posted on 19th Apr 2026 | देश
दिनेश त्रिवेदी

नई दिल्ली, 19 अप्रैल, (वीएनआई) भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में अपने कूटनीतिक रिश्तों को एक नई दिशा देने के लिए  केंद्र की मोदी सरकार ने पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश त्रिवेदी को बांग्लादेश में भारत का नया हाई कमिश्नर नियुक्त किया है।

गौरतलब है कि आमतौर पर ऐसे संवेदनशील देशों में भारतीय विदेश सेवा के अधिकारियों की तैनाती की जाती है, लेकिन 75 वर्षीय त्रिवेदी के रूप में एक वरिष्ठ राजनीतिक चेहरे को जिम्मेदारी देकर सरकार ने अपनी भविष्य की रणनीतियों का साफ संकेत दे दिया है। वहीं त्रिवेदी के पास लंबा प्रशासनिक और विधायी अनुभव है, जिसका लाभ अब दोनों देशों के बीच बिगड़ते और संवेदनशील होते संबंधों को सुधारने में लिया जाएगा।

दिनेश त्रिवेदी का जन्म 4 जून 1950 को हुआ था। उन्होंने कोलकाता के प्रतिष्ठित सेंट जेवियर्स कॉलेज से बी.कॉम किया और बाद में अमेरिका के टेक्सास यूनिवर्सिटी से एमबीए की डिग्री हासिल की। राजनीतिक सफर की बात करें तो वह यूपीए सरकार में रेल मंत्री और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री रह चुके हैं। तृणमूल कांग्रेस में लंबे समय तक रहने के बाद उन्होंने 12 फरवरी 2021 को इस्तीफा दिया और 6 मार्च 2021 को भाजपा में शामिल हो गए। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india