ट्विटर की चहचहाहट आज कुछ यूँ...

By Shobhna Jain | Posted on 12th May 2015 | देश
altimg
नई दिल्ली, 12 मई, (वीएनआई) प्रधानमंत्री कार्यालय :- एक उच्चस्तरीय बैठक में मोदी ने नेपाल तथा भारत के हिस्सों में आए भूकंप पर हालात का जायजा लिया। कांग्रेस :- हम भारत और नेपाल के सभी भाई-बहनो की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करते है। अरविन्द केजरीवाल :- कृप्या घबरायें नहीं और धैर्य बनाये रखे। भूकंप की स्थिति पर करीबी से नजर रखी जा रही है और अधिकारी पहले से ही क्षेत्र में है। शाहिद कपूर : अमृतसर में भूकंप का तेज झटका महसूस हुआ। सोनाक्षी सिन्हा : हे ईश्वर, मैंने खुद को डोलते हुए महसूस किया और फिर पता चला कि दिल्ली में भूकंप का झटका महसूस किया गया। आशा है सब ठीक हो। तापसी पन्नु : नहीं, फिर से नेपाल में नहीं। यह बेहद दुखदायी है। ऐसी त्रासदी क्यों हो रही है उस एक देश के साथ। परिणिति चोपड़ा : अरे, यह क्या मुंबई में एक और भूकंप का झटका महसूस किया। मल्लिका शेहरावत :- फिक्की द्वारा 68वें कान्स फिल्मोत्सव में आमंत्रित किए जाने पर गद्गद् हुई। मल्लिका कान्स में।\" \"कान्स, मैं आ रही हूं। राजकुमार राव :- और \'शिमला मिर्ची\' की शूटिंग पूरी हुई। प्रबुद्ध रमेश सिप्पी सर, ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी और रकुल प्रीत के साथ का अनुभव अद्भुत रहा। शबाना आज़मी :- बीबीसी के \'कैपिटल\' की शूटिंग का अंतिम शेड्यूल पूरा करने के लिए लंदन रवाना। आशा करती हूं कि मौसम पिछले शेड्यूल की तरह ही प्यारा है।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india