मुम्बई, 8 सितम्बर, (वीएनआई), देश के शेयर बाजारों मे मंगलवार को तेज़ी का असर देखा गया, देश का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 424.06 अंको की तेज़ी के साथ 25317.87 पर बंद हुआ, जबकि देश का दूसरा सूचकांक निफ्टी 129.45 अंको की तेज़ी के साथ 7688.25 पर बंद हुआ।
मंगलवार सुबह जब देश के शेयर बाज़ार खुले तो उनमे तेज़ी का असर देखा गया, देश का मुख्य शेयर बाज़ार बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 78.20 अंको की तेज़ी के साथ 24972.01 पर खुला था। जबकि देश का दूसरा शेयर बाज़ार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NCE) निफ्टी 8.25 अंको की तेज़ी के साथ 7567.05 पर खुला था। दिन भर के के उतार चढ़ाव के कारोबार के बाद इसमें मिला जुला असर देखा गया, जिसमे सेंसेक्स ने दिन के सबसे निचले स्तर 24833.54 और दिन के सबसे ऊँचे स्तर 25411.00 पर कारोबार किया, तो वंही निफ्टी ने दिन के सबसे निचले स्तर 7539.50 पर और दिन के सबसे ऊँचे स्तर 7720.90 पर कारोबार किया।