आईये मिले दुनिया के सबसे बड़े कुनबे से जो भारत मे ही रहता है

By Shobhna Jain | Posted on 9th May 2017 | देश
altimg
ऐज़वाल 9 मई (वीएनआई) आपने तरह तरह के रिकॉर्डों के बारे में पढ़ा सुना होगा। अगर आपसे पूछा जाये की दुनिया का सबसे बड़ा परिवार कौन सा है तो शायद जो जवाब इसका आपको मिलेगा उसे सुनकर आप चौंक जाएंगे। यह रिकॉर्ड भारत के नाम है और यह परिवार मिजोरम में रहता है। मिजोरम में रहने वाले 71 साल के जिओना चाना (ziona chana) की 39 पत्नियां, 94 बच्चे और 33 पोते पोतियां हैं। 166 सदस्यों का यह परिवार एक साथ एक ही घर में एक बड़े खुशहाल परिवार की तरह रहता है। जिओना का जन्म 21 जुलाई 1945 को हुआ था और जन्म से 3 साल पहले ही इनके परिवार ने क्रिश्चियन धर्म को अपना लिया था। यह परिवार इस समय मिजोरम के बक्तवंग गांव में रहता है। 1959 में 15 साल की उम्र में जिओना की पहली शादी हुई थी और आखरी शादी पिछले साल ही हुई है। 2011 में विचित्र, अजीब और अनोखी घटनाओं के बारे में बताने वाली अमेरिकन फ़्रेंचाइज़ "रिप्लेयस बिलीव इट ऒर नॉट" की टॉप 11 कहानियों में जिओना की कहानी को शामिल किया गया था। यही नहीं 2013 में इसी फ़्रेंचाइज़ की बुक 9 में भी इस परिवार का जिक्र हुआ था। जिओना कहते हैं कि उन्हें अपने इस बड़े परिवार पर गर्व महसूस होता है और इस परिवार का मुखिया होने के कारण वे खुद को भाग्यशाली मानते हैं। आज जहां परिवार सिमटते जा रहे हैं और एकल परिवार ही ज्यादा नजर आने लगा है, जिओना का यह बड़ा और खुशहाल परिवार हम सबके लिए एक प्रेरणा है।
सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Posted on 7th Oct 2014
आज का दिन :
Posted on 2nd May 2018
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india