मणिपुर में असम राइफल्स के खिलाफ महिलाओं ने किया प्रदर्शन

By Shobhna Jain | Posted on 8th Aug 2023 | देश
altimg

नई दिल्ली, 8 अगस्त, (वीएनआई) मणिपुर में पिछले लगभग तीन महीने से जारी जातीय हिंसा के बीच ऐसी खबर है कि मणिपुर पुलिस और असम राइफल्स के बीच तालमेल की कुछ कमी है। वहीं मीरा पैबीस की महिलाओं द्वारा असम राइफल्स के खिलाफ प्रदर्शन किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय महिलाओं ने हिंसा प्रभावित क्षेत्रों से असम राइफल्स के जवानों को हटाने की मांग की थी। जिसके बाद असम राइफल्स के जवानों को विष्णपुर और कांगवाइ के बीच मोइरंग चेक पोस्ट हटा लिया गया है। वहीं मणिपुर के डीजीपी ने आदेश पारित करते हुए कहा कि सीआरपीएफ और पुलिस बिष्णुपुर-कांगवई रोड पर चेक पॉइंट पर तत्काल प्रभाव से 9 असम राइफल्स की जगह लेंगी। गौरतलब है फोर्स को हटाने का आदेश बीते सोमवार को मणिपुर पुलिस ने जारी किया है। जबकि एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है, जिसमें असम राइफल्स के जवान और पुलिस के बीच नोकझोंक होती दिख रही है।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india