दिल्ली-एनसीआर में बारिश से मौसम ने ली करवट, कई ट्रेनें लेट

By Shobhna Jain | Posted on 6th Feb 2019 | देश
altimg

नई दिल्ली, 06 फरवरी, (वीएनआई) दिल्ली एनसीआर में आज दिन की शुरुआत हल्की बारिश के साथ हुई। हालांकि कई इलाकों में तेज बारिश भी हुई है। 

इस बारिश के चलते शीतलहर से ठिठुरन बढ़ी है और तापमान में बदलाव हुआ है। पहाड़ो पर ठंड के चलते दिल्ली में ठंड और बढ़ सकती है। गौरतलब है कि बीते मंगलवार को ही मौसम विभाग ने बारिश को लेकर जानकारी दे दी थी। वहीं ठंड के चलते यातायात पर खास असर पड़ा है। दिल्ली पहुंचने वाली कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। वहीं हवाई यातायात भी बाधित हुआ है। कोहरे के चलते कई विमान डिले हुए हैं। 

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 12th Nov 2022

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india