झारखंड में नक्सली उपद्रव के बीच पहले चरण में 13 सीटों पर वोटिंग खत्म

By Shobhna Jain | Posted on 30th Nov 2019 | देश
altimg

रांची, 30 नवंबर, (वीएनआई) झारखंड विधानसभा चुनाव में आज पहले चरण के लिए 13 सीटों पर मतदान छिटपुट घटनाओं के बीच खत्म हो गया।

एक जानकारी के अनुसार आज वोटिंग के दौरान पलामू जिले में चैनपुर के कोसियारा गांव में बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प का मामला देखने को मिला। वहीं एक अन्य घटना में नक्सलियों ने बिशुनपुर में एक पुल को उड़ा दिया। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

चुनाव आयोग के अधिकारियों के अनुसार सुबह सात बजे शुरू हुए मतदान के दोपहर तीन बजे तक बंद होने के बाद पहले चरण में कुल 62.87 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि आधिकारिक रूप से मतदान दोपहर 3 बजे तक संपंन्न होना था लेकिन लोगों के बड़ी संख्या में पहुंचने की वजह से वोटिंग 3 बजकर 45 मिनट तक चली। गौरतलब है राज्य के 6 जिलों की 13 सीटों पर पहले चरण में करीब 37,83,055 वोटर 189 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कर रहे थे।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 7th Mar 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

आज का दिन:
Posted on 13th Feb 2018
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india