उप्र में तेज धूप, कोहरे और ठंड से राहत

By Shobhna Jain | Posted on 23rd Nov 2017 | देश
altimg

लखनऊ, 23 नवम्बर (वीएनआई)| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में गुरुवार को तेज धूप निकलने से कोहरे और ठंड से लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार हालांकि अगले सप्ताह से ठंड और कोहरा बढ़ने के आसार हैं। 

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दिन में तेज धूप निकलने से ठंड से राहत मिलेगी। पिछले दो-तीन दिनों से 20 से 25 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं पर भी विराम लगा है। हालांकि अगले सप्ताह से कोहरे का असर और बढ़ने के आसार हैं। 

मौसम विभाग के अनुसार आज राजधानी का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया ्रगया जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है। लखनऊ के अतिरिक्त आज गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री, कानपुर का 18 डिग्री, इलाहाबाद का 20 डिग्री, झांसी का 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
सम्मान

Posted on 4th Mar 2016

altimg
Today in history

Posted on 4th Jan 2021

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india