बिहार में दो युवकों की गोली मारकर हत्या

By Shobhna Jain | Posted on 22nd Sep 2017 | देश
altimg

सासाराम, 22 सितम्बर (वीएनआई)| बिहार के रोहतास जिले के विक्रमगंज थाना क्षेत्र में दो युवकों की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या के बाद शवों को एक निर्जन स्थान पर फेंक दिया गया। 

पुलिस ने आज दोनों शवों को बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस ने तुर्ती और कलेमपुर गांव के बीच सड़क के किनारे एक निर्जन स्थान से दो युवकों का शव बरामद किया गया है। दोनों युवकों की गोली मारकर हत्या की गई है। फिलहाल शवों की पहचान नहीं हो पाई है। 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों युवकों की उम्र करीब 22 और 25 के बीच है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और शवों की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के थानों से भी संपर्क किया गया है। अधिकारी ने इन दोनों युवकों की हत्या कर शव को यहां फेंके जाने की आशंका व्यक्त की है। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 12th Apr 2025
Today in History
Posted on 12th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india