स्पाइसजेट ने सभी बोइंग 737 मैक्स की उड़ान पर तत्काल प्रभाव से लगाई पाबंदी

By Shobhna Jain | Posted on 13th Mar 2019 | देश
altimg

नई दिल्ली, 13 मार्च, (वीएनआई) इथोपियंस एयरलाइंस हादसे के बाद स्पाइसजेट ने भी बोइंग 737 मैक्स की उड़ान पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।

गौरतलब है इथोपियंस एयरलाइंस का विमान जिस तरह से उड़ान के महज कुछ ही मिनट के भीतर क्रैश कर गया, उसके बाद दुनियाभर के बड़े देश बोइंग 737 मैक्स की उड़ान पर पाबंदी लगा रहे हैं। ब्रिटेन, जर्मनी, सिंगापुर, फ्रांस सहित कई देशों ने अपने एयर स्पेस में बोइंग 737 मैक्स की उड़ान पर पाबंदी लगा दी है। जिसके बाद भारत ने भी बोइंग 737 मैक्स की उड़ान पर तत्काल प्रभाव से पाबंदी लगा दी। वहीं स्पाइसजेट ने भी बोइंग 737 मैक्स की उड़ान पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। स्पाइसजेट की ओर से कहा गया है कि यात्रियों, क्रू मेंबर की सुरक्षा हमारे लिए शीर्ष वरीयता है। लिहाजा हम तमाम बोइंग 737 मैक्स विमा की उड़ान को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर रहे हैं और इन सभी विमान के उड़ान भरने पर पाबंदी लगा रहे हैं।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india