शेयर बाजार के सेंसेक्स में 1100 अंको की तेजी

By Shobhna Jain | Posted on 24th Mar 2020 | देश
altimg

नई दिल्ली, 24 मार्च, (वीएनआई) शेयर बाजार बीते सोमवार को गिरावट देखने के बाद आज शुरुआत बढ़त के साथ हुई है। सेंसेक्स 1074.99 अंकों की तेजी के साथ 27,056.23 पर खुला। वहीं निफ्टी 5 पर्सेंट से ज्यादा तेजी के साथ 7,848.30 पर खुला। 

भारतीय शेयर बाजार में भी आज विदेशी शेयर बाजारों की अच्छी शुरुआत के बाद तेजी देखी जा रही है। सिंगापुर में कारोबार करीब 4 पर्सेंंट तेजी के साथ शुरू हुआ और अन्य एशियाई बाजारों में भई तेजी दिखी। इसके अलावा, कच्चे तेल के दाम भी 4 पर्सेंट चढ़े हैं, जिनकी वजह से बाजार पॉजिटिव दिखाई दे रहा है। गौरतलब है कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते मामलों के कारण शेयर बाजार का सेंसेक्स सोमवार को इतिहास में पहली बार 3934.72 अंकों की गिरावट दर्ज की गई और यह 25,981.24 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी भी 1,135.20 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ 7,610.25 पर बंद हुआ।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 6th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india