प्रधानमंत्री मोदी ने सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया

By Shobhna Jain | Posted on 31st Oct 2018 | देश
altimg

अहमदाबाद, 31 अक्टूबर, (वीएनआई) देश के पहले गृहमंत्री सरदार पटेल की 143वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उनकी 182 मीटर ऊंची प्रतिमा का उद्घाटन किया। 

इस खास मौके पर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी, मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी मौजूद थे। सरदार पटेल की यह प्रतिमा दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति है।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर 'देश की एकता, जिंदाबाद' का नारा लगाते हुए 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' के लिए पटेल के दिखाए रास्ते पर चलते रहने का आह्वान किया। मोदी ने कांग्रेस समेत विरोधियों पर हमला करते हुए कहा कि आज देश के उन सपूतों का सम्मान हो रहा है जिन्हें चाह कर भी इतिहास में भुलाया नहीं जा सकता। मोदी ने परोक्ष रूप से कांग्रेस पर पटेल का सम्मान नहीं करने का आरोप लगाते हुए निशाना साधा। हालांकि उन्होंने अपने संबोधन में कांग्रेस या किसी पार्टी का जिक्र नहीं किया लेकिन यह जरूर कहा कि आज महापुरुषों की प्रशंसा के लिए भी हमारी आलोचना होने लगती है। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 12th Apr 2025
Today in History
Posted on 12th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 13th Apr 2021

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india