प्रधानमंत्री मोदी और सोनिया गांधी सहित कई नेताओं ने पंडित नेहरू की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

By Shobhna Jain | Posted on 14th Nov 2018 | देश
altimg

नई दिल्ली, 14 नवंबर, (वीएनआई) भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री मोदी, सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके जन्मदिन को पूरा राष्ट्र बालदिवस के रूप में मनाता है।

इस मौके पर यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उनके समाधि स्थल शांति वन जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की तो वहीं पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी पंडित नेहरू को उनकी जयंती पर याद किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, देश के प्रथम प्रधानमंत्री को स्मरण, इस मौके पर स्वतंत्रता संग्राम और प्रधानमंत्री रहने के दौरान उनके योगदान को याद कर रहा हूं।

गौरतलब है कि 14 नवंबर, 1898 को इलाहाबाद में जन्मे नेहरू को बच्चों से बहुत लगाव था इसलिए 1964 में नेहरू के निधन के बाद यह फैसला लिया गया कि 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाए।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india