ऋषि कपूर के निधन से दुखी प्रधानमंत्री मोदी ने बताया एक्टिंग का पावर हाउस

By Shobhna Jain | Posted on 30th Apr 2020 | देश
altimg

मुंबई 30 अप्रैल (वीएनआई) हिंदी सिनेमा जगत में एक एक बाद एक मौत से सिनेमा से लेकर देश के सभी लोग दुखी है इरफान खान के निधन के बाद ही अभिनेता ऋषि कपूर के आज 67 वर्ष की उम्र निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। 

प्रधानमंत्री मोदी ने ऋषि कपूर को एक्टिंग का पावर हाउस करार दिया है। प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर लिखा, 'बहुआयामी, प्‍यारे और जिंदादिल, यह थे ऋषि कपूर जी। वह प्रतिभा का पावरहाउस थे। मै हमेशा हमारे बीच हुई वार्ता को याद करता रहूंगा, यहां तक कि सोशल मीडिया पर हमारे बीच हुई बातचीत भी याद आएगी। वह फिल्‍मों और भारत की तरक्‍की के लिए जूनुनी थे। उनके निधन से बहुत दुखी हूं। उनके परिवार और फैंस के लिए संवेदनाएं। ओम शांति।' 

एक जानकारी के अनुसार उनके अंतिम समय में उनकी पत्‍नी नीतू कपूर उनके साथ थीं। उनके भाई रणधीर कपूर ने उनके निधन की खबर की पुष्टि की। वहीँ पीएम मोदी के अलावा कई राजनेताओं ने उनके निधन पर अफसोस जताया है। गौरतलब है दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का आज मुंबई मुंबई के एच.एन.रिलायंस हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। वहीँ बुधवार को सांस लेने में दिक्कत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वह पिछले दो साल से कैंसर की जंग लड़ रहे थे। जबकि सबसे पहले अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर उनके निधन की जानकारी दी। उनकी मौत से पूरा बॉलीवुड सदमे में है। 

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india