मुंबई पुलिस के 52 वर्षीय हेड कांस्टेबल की कोरोना से मौत

By Shobhna Jain | Posted on 26th Apr 2020 | देश
altimg

मुंबई 26 अप्रैल (वीएनआई) भारत में तेजी से बढ़ते कोरोना वायरस का केंद्र बन चुके महाराष्ट्र में की राजधानी मुंबई में एक 52 वर्षीय कोरोना पीड़ित हेड कांस्टेबल संदीप सुर्वे की मौत हो गई। 

मुंबई पुलिस ने एक ट्वीट की माध्यम से बताया कि वह कई दिनों से कोरोना वायरस से जिंदगी की जंग लड़ रहे थे। वहीं राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी कांस्टेबल की मौत पर शोक व्यक्त किया है।

गौरतलब है मुंबई में कोरोना वायरस के तेजी बढ़ते संक्रमण से 3000 हजार से ज्यादा मरीज हैं। वहीं कोरोना वायरस संक्रमण अब पुलिस विभाग में भी पहुंच गया है। राज्य के 15 अधिकारियों सहित 96 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हैं।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india