महाराष्ट्र में एक दिन में बढ़े 552 कोरोना मरीज

By Shobhna Jain | Posted on 20th Apr 2020 | देश
altimg

नई दिल्ली, 20 अप्रैल, (वीएनआई) भारत में कोरोना वायरस के केंद्र बन चुके महाराष्ट्र में  बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज सामने आए हैं।

एक जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में बीते 24 घंटे के भीतर 552 नए कोरोना पॉजिटिव की पहचान की गई है जबकि इस दौरान बीमारी की वजह से 12 लोगों की जान चली गई है। अब तक महाराष्ट्र में इस वायरस से कुल 223 लोगों की मौत हो चुकी है, जो पूरे देश में सबसे ज्यादा है। एक आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, देशभर से अबतक कोरोना वायरस के 16,116 मामलों की पुष्टि हुई है, जिसमें से ठीक या विस्थापित मामले 2302 हैं, अब तक मरने वालों की संख्या 519 है।

गौरतलब है दुनियाभर में कोरोना वायरस से अब तक 23 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 1।60 लाख से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 2nd Jul 2023
Today in history
Posted on 1st Dec 2020
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india